Group Marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा…

Khabarwala 24 News Hapur: Group Marriage समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न खंड विकास कार्यालय में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 171 जोड़ों ने एक दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। विधायक हापुड़ विजय पाल आढ़ती समेत अनेक अतिथियों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। जिला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Group Marriage समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न खंड विकास कार्यालय में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 171 जोड़ों ने एक दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। विधायक हापुड़ विजय पाल आढ़ती समेत अनेक अतिथियों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि जनपद में आज शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर कुल 171 सामूहिक जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। जिसके तहत सदर विधानसभा के ब्लाॅक परिसर हापुड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 28 जोडों तथा नगर पालिका हापुड में 25 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर विजय पाल आढती ने प्रतिभाग किया। सदर विधानसभा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं ब्लॉक प्रमुख ममता चौधरी मौजूद रही।

Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा...

धौलाना में 55 जोड़ों ने थामा हाथ (Group Marriage)

धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम शगुन फार्म हाउस में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास खण्ड धौलाना के 32 जोड़ों तथा नगर पालिका पिलखुवा के 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर विनोद चैहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष पिलखुवा विभु बंसल मौजूद रहे।

गढ़मुक्तेश्वर में एक दूसरे के हुए 63 जोड़े (Group Marriage)

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के तहत 63 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम एस.एस. गार्डन में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के 18 जोड़ों तथा विकास खंड सिम्भावली क्षेत्र के 34 जोड़ों एवं नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के 11 का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष गढ़मुक्ततेश्वर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

क्या बोले जिला समाज कल्याण अधिकारी (Group Marriage)

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि विवाहित जोड़ों में से प्रति जोडे को रूपये 51 हजार की दर से जिसमें सें कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रूपये की धनराशि, विवाह संस्कार के लिए दस हजार का सामान उपहार स्वरूप एवं 6 हजार रूपयें समारोह के आयोजन खान पान हेतु व्यय की जाती है। आज जनपद के कुल जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर 87,21,000 की धनराशि व्यय की गई।

Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा...

Add
Add

Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा... Group marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 171 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News