Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड…….

Hapur Khabarwala 24 Hapur News:शहर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रविवार रात उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक सांड वहां घुस गया और वहां चल रहे लाउड स्पीकर के शोर से वह बेकाबू हो गया। जिसके बाद उसने महिला, बच्चों सहित कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने कड़ी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Khabarwala 24 Hapur News:शहर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रविवार रात उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक सांड वहां घुस गया और वहां चल रहे लाउड स्पीकर के शोर से वह बेकाबू हो गया। जिसके बाद उसने महिला, बच्चों सहित कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उस सांड को मेले से बाहर किया। घटना की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला

इन दिनों शहर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। साथ ही विशाल मेला भी लगा हुआ है। मेला और मंचन देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दशहरा पर्व निकट आते ही रामलीला मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार रात मेला अपने पूरे चरम पर था। तभी एक सांड वहां घुस आया। सांड घूमते हुए रामलीला मैदान में लगे बड़े झूलों के पास पहुंच गया। इस दौरान मेले में बज रहे लाउड स्पीकरों के शोर ने सांड को बेकाबू कर दिया। जिसके बाद सांड ने मेले में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। सांड के उत्पात को देखकर मेले में भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने सांड के उत्पात का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड....... Hapur हापुड़ की रामलीला में जब घुस आया सांड.......

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-