यूटेक ने उड़ाई ओपीएस पतंग

खबरवाला 24 न्यूज : यूटेक पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शनिवार को मकर संक्रांति पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक/अधिकारी/कर्मचारियों ने ओ.पी.एस.पतंग उड़ाकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। यूटेक यूपी की पहल पर बनी संयुक्त मोर्चे ने यह दृढ निश्चय किया कि यदि सरकार पुरानी पेंशन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज : यूटेक पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शनिवार को मकर संक्रांति पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक/अधिकारी/कर्मचारियों ने ओ.पी.एस.पतंग उड़ाकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

यूटेक यूपी की पहल पर बनी संयुक्त मोर्चे ने यह दृढ निश्चय किया कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो सभी लोग पूरे यूपी में अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। श्री शान्ति स्वरूप कृषि इंटर कॉलिज के प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने ओ.पी.एस. पतंग उडाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

यूटेक हापुड़ के जिला संयोजक डॉ देवपाल सिंह राणा ने बताया कि समय-समय पर मीडिया के जरिए एन.पी.एस के फायदे बताना राजनीति से प्रेरित है।जिला प्रवक्ता देवमणि सिंह ने बताया कि एन.पी.एस रूपी दानव प्रदेश के किसी शिक्षक /अधिकारी/कर्मचारी को कतई स्वीकार्य नहीं है। हमें हुबहू पुरानी पेन्शन ही चाहिए।

जिला संरक्षक के.के.वर्मा ने बताया कि सरकार पूंजीपतियों की गुलाम है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिला कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि पुरानी पेन्शन देश हित में है। इसे संघर्षों के जरिए किसी भी कीमत पर यूपी में भी लागू करवाया जाएगा।

जिला संगठन मंत्री पद्म सिंह ने बताया कि पुरानी पेन्शन हमारा अधिकार है और हमलोग इसे लेकर ही रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी जे.पी.सेठ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल के सराहनीय एवं अथक प्रयास से बनी संयुक्त मोर्चे में प्रत्येक शिक्षक /अधिकारी /कर्मचारी तन मन धन से साथ खड़ा है और उनके इस सराहनीय प्रयास के सुखद परिणाम निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के पूर्व आएंगे।

प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि संघर्ष का सुखद परिणाम एक दिन अवश्य आयेगा और अन्य राज्यों की भांति यूपी के शिक्षकों/अधिकारियों /कर्मचारियों को भी निश्चित रूप से एक दिन जश्न मनाने का अवसर मिलेगा ।

इस अवसर पर अरविंद कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, मनीष कुमार, मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, विद्या, नदीश सिंह ,सोहन कुमार. प्रतीक गुप्ता, रविन्द्र कुमार गुप्ता, रविन्द्र बंसल, रविन्द्र कुमार, सुशील कुमार, जितेन्द्र सिंह, राहल कुमार तथा अन्य लोग भी शामिल रहे। आर.आर इंटर कॉलिज वझीलपुर में भी शिक्षक/शिक्षिकाएं ओ.पी.एस पतंग उड़ाई। जिनमें रचना शर्मा, प्रतिष्ठा सिंह, राघवेन्द्र सिंह, मनीष झा, राजीव त्यागी, सारश्वत आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News