Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं…

Khabarwala 24 News Deoria : यूपी के जनपद देवरिया में छह लोगों की हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। जमीनी विवाद में पहले एक हत्या हुई फिर बदले में पांच और लोगों को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि यह खूनी संघर्ष मात्र 10 बीघा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Deoria : यूपी के जनपद देवरिया में छह लोगों की हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। जमीनी विवाद में पहले एक हत्या हुई फिर बदले में पांच और लोगों को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि यह खूनी संघर्ष मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ।

क्या है मामला

आपको बता दें कि सोमवार दो अक्टूबर को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की हत्या से गुस्साए परिजनों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया था। हमलवारों ने महज बीस से पच्चीन मिनट में पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलवार मौके से फरार हो गए। इस वारदात से गांव में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

चंद मिनट में बिछ गईं छह लाशें

बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश के भाई ने अपने हिस्से की करीब दस बीघे जमीन प्रेमचंद्र को दे दी थी। प्रेमचंद्र उसकी जमीन जोत-बो रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सत्यप्रकाश ने इस मामले में कोर्ट केस भी कर रखा था। साल भर पहले विवादित जमीन की पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश भी हुई थी। लेकिन उसके बाद भी विवाद कम नहीं हुआ। ऐसे में बीते दिन सत्यप्रकाश और प्रेमचंद्र के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसके कुछ समय बाद प्रेमचंद्र की लाश मिली। ये देखकर प्रेमचंद्र के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सत्यप्रकाश के घर पर हमला कर दिया। हाथ में लाठी-डंडा, धारदार हथियार और बंदूक लेकर करीब 20-25 लोग लेड़हा टोला में दाखिल हुए और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी।

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा

देवरिया में छह लोगों की हत्या के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक सत्यप्रकाश दुबे के बेटी शोभिता द्विवेदी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 27 लोग नामजद हैं जबकि 50 अज्ञात हैं। वहीं, दूसरी तरफ मृतक प्रेमचंद्र यादव के चाचा ने भी रुद्रपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव में भारी पुलिस बल की तैनात है।

Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं... Deoria देवरिया में मात्र 10 बीघा जमीन के लिए हुआ था खूनी खेल, दो घरों में छह हत्याएं...

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News