Weather Report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी गर्मी पड़ रही हैं। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब राहत भरी खबर हैं, इस सप्ताह यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की बौछारें पड़ सकती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी गर्मी पड़ रही हैं। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब राहत भरी खबर हैं, इस सप्ताह यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को राहत मिलेगा, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं आज यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना हैं। जबकि पूरे यूपी में एक या दो स्थानों पर बादल गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में अगले तीन दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिलेगी हालांकि इसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

- Advertisement -

किन-किन जिलों में बारिश के आसार

गुरुवार को प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, और बलिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, श्रावस्ती, गोंडा, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

यूपी के जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी गर्मी तो कभी बारिश के हालात बने हुए हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। वहीं बारिश की संभावना के बावजूद दिल्ली में बारिश नहीं हुई। भारत मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। कल की तरह आज भी तापमान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

- Advertisement -

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज कच्छ क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हो सकती है. साथ ही, उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।

Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:सुहावना रहेगा यूपी का मौसम, बारिश के 26 सितंबर तक आसार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News