Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन

Khabarwala 24 News Hapur : व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों ने मंडी समिति की दुकानों की अव्यवस्था, जिला पंचायत द्वारा दो प्रकार से टैक्स लिए जाने, ब्रजघाट में पार्किंग को लेकर हो रही समस्या आदि समस्याओं को उठाया। रामलीला मैदान में लगने वाली साप्तिहक पैठ को हटाकर गोलमार्केट में फिर से लगाए जाने का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों ने मंडी समिति की दुकानों की अव्यवस्था, जिला पंचायत द्वारा दो प्रकार से टैक्स लिए जाने, ब्रजघाट में पार्किंग को लेकर हो रही समस्या आदि समस्याओं को उठाया। रामलीला मैदान में लगने वाली साप्तिहक पैठ को हटाकर गोलमार्केट में फिर से लगाए जाने का विरोध किया गया। जिलाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में व्यापार बंधुओं की बैठक हुई।जिसमें व्यापारियों ने बताया कि मंडी समिति द्वारा व्यापारियों को जो दुकान किराए पर दी गई थी उनमें 3 साल बाद पांच से लेकर दस प्रतिशथ तक की वृद्धि की जा रही है और मंडी समिति में बनी हुई दुकानों के टीन शेड टूटी-फूटी अवस्था में है । उनको ठीक कराना जाना चाहिए । जिला अधिकारी ने मंडी सचिव हापुड़ को निर्देशित किया कि कुछ नई दुकानें बनाई जाए । जिन्हें लाइसेंसी दुकानदारों को दी जाए। व्यापारियों ने लाइसेंस की नॉमिनी ट्रान्सफर कराए जाने की व्यवस्था को लेकर भी मांग उठाए। जिला अधिकारी ने कहा कि नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।
बैठक में व्यापारियों ने बताया कि जिला पंचायत दो प्रकार से टैक्स लगा रही है। जबकि एक ही टैक्स लिया जाना चाहिए। एकेपी इंटर कॉलेज के बाहर लगी इलेक्ट्रिक प्याऊ को सही कराने। शहर में जलभराव की समस्या, सर्विस रोड पर लाइट की व्यवस्था की समस्या भी उठाई। व्यापारियों ने गंगा तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर पार्किंग को लेकर हो रही समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि पार्किंग नंबर 2 में बरसात के मौसम में वर्षा हो जाने के कारण अत्यधिक पानी भर जाता है । जिससे यहां पार्किंग नहीं हो पाती है । ब्रजघाट की तरफ पुराने टैक्सी स्टैंड में ज्यादा पार्किंग हो रही है । जिला धिकारी ने अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को नसमस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
बिजली की समस्या को लेकर व्यापारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर रोड पर खुले हुए रखे हैं । जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जाल बनाकर ट्रांसफार्मरों को बंद किए जाएं और क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या भी लगातार बनी हुई है । इसका समाधान जल्द से जल्द कराया जाए । जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द इस ओर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और जहां पर बिजली के जर्जर तार हैं उन्हें तुरंत बदलवाया जाए ।

रविवार पैठ का मुद्दा उठाया

व्यापारी नेता मनीष गर्ग ने नगर पालिका द्वारा पुनः गोल मार्किट, कोठी गेट, अतरपुरा चौराहे पर रविवार बाजार लगाए जाने का विरोध किया । जिसका सभी व्यापारी नेताओं ने समर्थन किया। बैठक में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले), उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, नगर अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, महामंत्री अमन गुप्ता, अशोक बबली, सौरभ कसेरे, विजेंद्र (लोहे वाले), सोनू बंसल, जगदीश प्रधान, संजय गर्ग, दीपक बंसल, गौरव मित्तल आदि मौजूद थे।

Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन Hapur व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्या पर हुआ मंथन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News