Hapur Khabarwala 24 News Hapur : आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। अध्यापन कार्य आरंभ होने के पूर्व प्रत्येक सत्र की छात्राओं की काउंसलिंग की गई। जिसके अंतर्गत उन्हें महाविद्यालय के नियम, ड्रेस कोड, समय- सारिणी तथा विषयानुसार प्राध्यापिकाओं से परिचित कराया गया।

प्राध्यपिकाओं द्वारा छात्राओं की समस्याओं का यथोचित समाधान भी किया गया। माइनर विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को महाविद्यालय में लागू ड्रेस कोड पहनकर नियमित कक्षाओं में आने तथा मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय में मोबाइल का प्रयोग सर्वथा वर्जित है ।इस तथ्य से स्पष्ट रूप से छात्राओं को अवगत कराया। पुस्तकालय, साहित्यिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की भी सूचना छात्राओं को दी गई। महाविद्यालय में उपस्थित सभी प्राध्यापिकाओं ने काउंसलिंग कार्यक्रम में भागीदारी की।











