Hapur एटीएमएस कॉलेज में “हिंदी है भारत की आत्मा” विषय पर गोष्ठी का आयोजन

Hapur Khabarwala 24 News Hapur : हिंदी दिवस पर एटीएमएस कॉलेज अच्छेजा में “हिंदी है भारत की आत्मा” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल और सचिव रजत अग्रवाल ने सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं । कार्यकारी निदेशक डॉक्टर राकेश अग्रवाल ने कहा की हिंदी है एक वट वृक्ष क्षेत्रीय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur : हिंदी दिवस पर एटीएमएस कॉलेज अच्छेजा में “हिंदी है भारत की आत्मा” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल और सचिव रजत अग्रवाल ने सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं । कार्यकारी निदेशक डॉक्टर राकेश अग्रवाल ने कहा की हिंदी है एक वट वृक्ष क्षेत्रीय भाषाएं हैं जल ,वायु , उर्वरक , प्रकाश, देती हैं जीवन इसे । प्रतिस्पर्धी नहीं पूरक हैं ये। हिंदी सरल और सारस भाषा है। बीएड के प्राचार्य डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने कहा की हिंदी भाषा में शब्दों का प्रयोग मिठास भरा होता है जैसे रिश्तेदारों को अंकल की जगह चाचा ताऊ के संबोधन से पुकारा जाता है तो अच्छा लगता है। सब देशों में उनकी अपनी भाषा में पढ़ाने और कार्य करने की व्यवस्था रहती है।
डॉक्टर संजय कुमार ने हिंदी को वैज्ञानिक भाषा कहा इसके उच्चारण से जो तरंगे निकलती हैं उनसे मानसिक तनाव दूर होता है ओम का उच्चारण इसका उदाहरण है। एसपी राघव ने कहा की सबको मोबाइल में हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए यूं तो भाषा कदम कदम पर बदलती रहती है पिछले 5 वर्षों में हिंदी का बहुत प्रसार हुआ है। हिंदी को रोमन लिपि में नहीं लिखना चाहिए इसे हिंदी के विकास पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस अवसर पर छात्राओं ने हिंदी के ऊपर अपनी लिखी हुई कविताएं सुनाईं। नेहा ने कहा भारत की तो शान है हिंदी हम सब की पहचान हिंदी। रीता और रेखा ने कहा मां की प्रेम की छाया है हिंदी हिंदुस्तान की गौरव गाथा है हिंदी। वैशाली ने कहा जिसने सबके मन को जीत लिया ऐसी मनमोहिनी भाषा है हिंदी। कोमल ने हिंदी को राष्ट्रभाषा की अभिलाषा बताया। रवि, आशीष, अनीता ने सहयोग प्रदान किया। गोष्टी के अंत में सभी ने हिंदी में हस्ताक्षर करने की शपथ ली।

Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन Hapur एटीएमएस कॉलेज में "हिंदी है भारत की आत्मा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News