Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज

Khabarwala 24 News Noida : यूपी के जनपद नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की हत्याकांड में पति ही हत्यारोपी निकला। तड़के तीन बजे पुलिस ने घर के स्टोर रूम में छिपे आरोपी पति को बाहर निकाला। पूछताछ में पर्दाफाश हुआ कि आरोपी कोठी बेचकर लंदन शिफ्ट होना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida : यूपी के जनपद नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की हत्याकांड में पति ही हत्यारोपी निकला। तड़के तीन बजे पुलिस ने घर के स्टोर रूम में छिपे आरोपी पति को बाहर निकाला। पूछताछ में पर्दाफाश हुआ कि आरोपी कोठी बेचकर लंदन शिफ्ट होना चाहता था, लेकिन अधिवक्ता पत्नी कोठी बेचने का विरोध करती थी।

फोन ने खोला हत्या का राज

सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की हत्या की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल, महिला के फोन पिक न करने पर उसके मायके वालों को अनहोनी का शक हो गया। बताया जाता है कि महिला अधिवक्ता रेनू सिन्हा के पति नितिन नाथ सिन्हा सेक्टर-30 की कोठी को बेचकर लंदन शिफ्ट होना चाहते थे। लेकिन, रेनू सिन्हा इस फैसले का विरोध करती थीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बात की जानकारी रेनू ने अपने मायके में भी शेयर की थी। जब दो दिनों तक फोन नहीं उठा तब मायके वालों को किसी अनहोनी का शक हुआ। रेनू का भाई पटना से नोएडा आ गया और हत्या का पर्दाफाश हो गया। बताया गया कि हत्या के बाद पति नितिन नाथ सिन्हा अधिकतम सबूत मिटा चुके थे। यहां तक कि उन्होंने सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब कर दिया था। बस लाश को ठिकाने लगाना रह गया था। उसके लिए रविवार की रात का समय तय किया गया था। अगर रेनू सिन्हा का भाई रविवार की जगह सोमवार को आता तो उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता। फिर पुलिस को भी सबूत जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती।

खून से सनी लाश बाथरूम में मिली थी

नोएडा के सेक्टर-३० निवासी वकील रेणु सिन्हा की रविवार को संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। महिला के भाई की सूचना पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर उनके शव को बरामद किया था। रेनू सिन्हा का खून से सना हुआ शव घर के बाथरूम से मिला था। पुलिस जब बाथरूम के अंदर पहुंची तो वहां का मंजर दिल दहलाने वाला था, क्योंकि रेनू का शव खून से सना हुआ था और आसपास भी खून फैला हुआ था।

मकान बेचने को लेकर था विवाद

बताया जाता है कि पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। मकान बेचने के मसले पर पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। इसी बात को लेकर नितिन नाथ ने पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बताया जाता है कि एक ही मकान में रहकर भी पति-पत्नी अलग रहते थे। बेटा जब आता था तो वह पिता से कम ही बात करता था।

Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज Noida सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड का एक फोन ने खोला राज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News