Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल

Hapur Khabarwala 24 News Hapur: व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभाएं दी हैं। आज भी यह कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बना है। परंपरागत व व्यवसायिक कोर्स के साथ अब यहां अभ्युदय कोचिंग का केंद्र भी बनाया गया है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur: व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभाएं दी हैं। आज भी यह कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बना है। परंपरागत व व्यवसायिक कोर्स के साथ अब यहां अभ्युदय कोचिंग का केंद्र भी बनाया गया है जो छात्रों के सपनों को साकार करेगा।

कपिल देव अग्रवाल रविवार को यहां एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित श्री सरस्वती विद्यालय के स्थापना दिवस व बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने बीबीए, बीसीए के नए कमरों का उद्घाटन कर नए कोर्सों का शुभारंभ किया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि बाबू लक्ष्मी नारायण व उनके साथियों ने एक छोटे से कमरे से आज ही के दिन विद्यालय शुरू किया था, जो अब शिक्षा के क्षेत्र में वट वृक्ष बन गया है।

कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल जोनी ने महाविद्यालय का परिचत देते हुए बताया कि कॉलेज का हर महीने बिल करीब एक लाख रुपये आता था। इसकी बचत करने के लिए 65 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कराया गया है, चार सालों के अंदर बिजली का बिल शून्य हो जाएगा। दो नए रोजगारपरक कोर्स बीबीए व बीसीए शुरू हो गए हैं। कॉलेज बायोमेट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई से लैस हो गया है।

कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम व प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यकाल में इंटर कॉलेज में काफी सुधार हुआ है। प्रबंध समिति के उपमंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास है। उप प्रधान प्रभात अग्रवाल ने विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने भी संबोधन किया।

प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह व प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने छात्रों को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता ने कॉलेज में चल रही गतिविधियों को बताया। मंच का संचालन बीडी शर्मा व डॉ.संगीता अग्रवाल ने किया।

Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल Hapur एसएसवी कॉलेज ने देश को हर क्षेत्र में दी अद्भुत प्रतिभाएं: कपिल देव अग्रवाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News