Weather Report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मानसून की बारिश ने इस बार कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हालांकि मानसून की बारिश कहीं लोगों को राहत मिली है तो कहीं परेशानी का सबब बन गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार (17 अगस्त) को बारिश होने की उम्मीद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मानसून की बारिश ने इस बार कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हालांकि मानसून की बारिश कहीं लोगों को राहत मिली है तो कहीं परेशानी का सबब बन गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार (17 अगस्त) को बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में इस पूरे हफ्ते छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (17 अगस्त) को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं शुक्रवार (18 अगस्त) को मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। Imd के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 अगस्त को बारिश होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लखनऊ में 18 अगस्त से बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.

Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से गर्मी के हालात बने हुए है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी ​दो दिन बारिश होने के बाद ब्रेक लग गया है, लेकिन 18 अगस्त के बाद प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होगी। इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव रहेगी। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Add1
Add1

जारी किया रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गुरुवार (17 अगस्त) को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इसके अलावा बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News