Hapur News इनर व्हील क्लब ने महिला को दी सिलाई मशीन, शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में ‘इनर व्हील क्लब हापुड़’ ने एक अनुकरणीय पहल की है। क्लब की ओर से भगवानपुरी निवासी बबीता को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई। इस मदद के जरिए बबीता अब अपने हुनर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में ‘इनर व्हील क्लब हापुड़’ ने एक अनुकरणीय पहल की है। क्लब की ओर से भगवानपुरी निवासी बबीता को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई। इस मदद के जरिए बबीता अब अपने हुनर के दम पर घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर परिवार के लिए सहारा बन सकेंगी।

शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया (Hapur News)

रेलवे रोड स्थित सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करना रहा।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में क्लब से जुड़ी सभी शिक्षिकाओं को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए अध्यक्ष श्वेता जैन ने सभी शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hapur news
Hapur news

हस्तनिर्मित बुक मार्क्स की इस अनोखी भेंट की (Hapur News)

इस अवसर पर क्लब सदस्य पूनम आहूजा द्वारा अपने हाथों से विशेष रूप से तैयार किए गए आकर्षक ‘बुक मार्क’ सभी शिक्षिकाओं और सदस्यों को भेंट किए गए। हस्तनिर्मित बुक मार्क्स की इस अनोखी भेंट की सभी उपस्थित सदस्यों ने जमकर सराहना की।

आगामी सेवा कार्यों का खींचा खाका (Hapur News)

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान इनर व्हील क्लब के आगामी सेवा कार्यों का खाका खींचा गया। सदस्यों ने जरूरतमंदों की मदद, बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर नए प्रोजेक्ट शुरू करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को इसी तरह गति देने का संकल्प लिया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News