Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलंदशहर से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल तथा हापुड़ से चोरी हुई बाइक की नंबर प्लेट और विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं।
मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी (Hapur News)
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य ग्राम दस्तोई जाने वाले मार्ग पर स्थित ब्रेनवेव्स अंडरपास के समीप से कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बाइक सवार दो संदिग्धों को धर दबोचा।
बुलंदशहर और हापुड़ से चोरी का सामान बरामद (Hapur News)
पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो जांच में बुलंदशहर जिले से चोरी की पाई गई। इसके अलावा, हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई एक अन्य बाइक की नंबर प्लेट और उसके खोले गए विभिन्न कलपुर्जे (उपकरण) भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फराज (मूल निवासी बुलंदशहर, हाल निवासी मजीदपुरा हापुड़) और अदनान (निवासी मजीदपुरा हापुड़) के रूप में हुई है।
शातिर अपराधी फराज पर दर्ज हैं 11 गंभीर मुकदमे (Hapur News)
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फराज बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जनपद बुलंदशहर और हापुड़ के विभिन्न थानों में लूट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










