Khabarwala 24 News Lucknow: IAS Transfer उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इससे ठीक तीन दिन पहले शासन ने 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी, जिसके तहत प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई थी। देर रात जारी हुई तबादला एक्सप्रेस से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त की तैनाती (IAS Transfer)
तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव मंडलायुक्त स्तर पर हुआ है:
- संगीता सिंह: अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं वरिष्ठ आईएएस संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद में तैनात रहे आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार की 14 अगस्त को प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है।
- ओम प्रकाश आर्य: प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य के पद पर तैनात रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
शासन व विभागों में IAS अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां (IAS Transfer)
राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण विभागों में सचिव, प्रबंध निदेशक और आयोगों के पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की है:
- गौरी शंकर प्रियदर्शी: आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव पद से स्थानांतरित कर महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया।
- चैत्रा वी: महानिदेशक आयुष पद से हटाकर राजस्व परिषद (प्रशासनिक) की सदस्य बनाई गईं।
- प्रमोद कुमार उपाध्याय: सचिव समाज कल्याण विभाग से आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश के पद पर भेजे गए।
- रवींद्र कुमार: सचिव नगर विकास विभाग से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बनाए गए।
- मासूम अली सरवर: CEO सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- डॉ. राज शेखर: प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण से सचिव नियोजन विभाग बनाए गए।
- योगेश कुमार: आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण बनाए गए।
- कुमार प्रशांत: सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाए गए।
- गुर्राला श्रीनिवासुलु: सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए।
- अमृत पाल कौर: प्रतीक्षारत रहीं आईएएस अधिकारी को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड पद पर नियुक्ति दी गई।
- अमृत त्रिपाठी: सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए।
- ओम प्रकाश राय: सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए।
- विवेक श्रीवास्तव: सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से विशेष सचिव पशुधन विभाग बनाए गए।
- देवेंद्र कुमार पांडेय: विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले बनाए गए।
- नवनीत सेहारा: संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के पद से अवमुक्त कर दिए गए हैं, उन्हें जल्द नई तैनाती दी जाएगी।
पिछले दिनों बदले थे 7 जिलों के एसपी ( Transfer)
IAS तबादलों से ठीक पहले योगी सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तानों (SP/SSP) समेत 9 IPS अफसरों की नई तैनाती की थी:
- बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति: एसएसपी झांसी से मेरठ के नए एसएसपी बनाए गए। वहीं मेरठ के निवर्तमान एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया।
- विकास कुमार: एसपी बलरामपुर से पदोन्नत कर एसएसपी झांसी बनाए गए।
- अभिषेक: एसपी बिजनौर से बदलकर एसपी गोंडा बनाए गए।
- विनीत जायसवाल: एसपी गोंडा से हटाकर एसपी सुल्तानपुर बनाए गए।
- चारू निगम: एसपी सुल्तानपुर से एसपी यूपी-112 लखनऊ बनाई गईं।
- कृष्ण कुमार: एसपी संभल से एसपी बिजनौर बनाए गए।
- विकास चंद्र त्रिपाठी: हाल ही में पदोन्नत आईपीएस अधिकारी को बाराबंकी से एसपी संभल बनाया गया।
- मार्तंड प्रकाश सिंह: हरदोई से स्थानांतरण कर एसपी बलरामपुर बनाए गए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










