Hapur News चंडी मंदिर में गूंजा ‘अखण्ड भारत’ का संकल्प, विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित ऐतिहासिक श्री चंडी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा ‘अखण्ड भारत संकल्प दिवस’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति (महिलाएं) उपस्थित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित ऐतिहासिक श्री चंडी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा ‘अखण्ड भारत संकल्प दिवस’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति (महिलाएं) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारत के गौरवशाली इतिहास और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की सांस्कृतिक अखंडता को अक्षुण्ण रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

सनातन संस्कृति का महत्व और अखंड भारत का संकल्प (Hapur News )

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला सह मंत्री अजय तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत और अमर सांस्कृतिक धारा है। उन्होंने इतिहास के विभिन्न कालखंडों में खंड-खंड में विभाजित हुई भारत भूमि की चर्चा करते हुए कहा कि अपनी जड़ों से जुड़कर ही हम पुरानी सांस्कृतिक सीमाओं और गौरव को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

Hapur news-
Hapur news-

अजय तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को ‘अखंड भारत’ के निर्माण का संकल्प दिलवाया और युवाओं को अपनी समृद्ध सनातन संस्कृति, परंपराओं तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम (Hapur News )

‘अखण्ड भारत संकल्प दिवस’ समारोह की अध्यक्षता विहिप के नगर अध्यक्ष गौरव गोयल सर्राफ ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री अर्चित सिंहल एवं अभय गौतम द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री चंडी मंदिर परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के वातावरण से सराबोर रहा।

Hapur news---
Hapur news—

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री सुधाकर , जिलाध्यक्ष ओमवीर नागर, श्री चंडी मंदिर सचिव मोहित जैन (अचार वाले), जिला संपर्क प्रमुख अरुण अग्रवाल तथा जिला सह मंत्री योगेश भारती गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त ईश्वर बंसल, विमेश गोयल, अतुल चौकड़ायत, शरद राम सर्राफ, मनोज अत्रे, विनय अग्रवाल, आशुतोष रस्तौगी, उज्जवल सोमानी, बिजेंद्र सैनी, कौशल सैनी, अभिषेक और सचिन सहित कई सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र रक्षा और सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News