Hapur News मेरठ रोड रेलवे फाटक के पास कार में तमंचे की सूचना से हड़कंप, एयर गन के साथ रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के मेरठ रोड पर रेलवे फाटक के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस को कार में सवार एक युवक के पास अवैध तमंचा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को हिरासत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के मेरठ रोड पर रेलवे फाटक के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस को कार में सवार एक युवक के पास अवैध तमंचा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में युवक के पास से तमंचे की जगह एक एयर गन बरामद हुई।

अंडरपास में पानी भरने पर ड्यूटी पर आया था कर्मचारी (Hapur News)

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो दिल्ली के नजफगढ़ का मूल निवासी है और वर्तमान में हापुड़ की रेलवे कॉलोनी में रह रहा है। योगेश रेलवे विभाग में कार्यरत है। बताया गया कि मंगलवार को भारी बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिसकी निगरानी और ड्यूटी के लिए योगेश को मौके पर भेजा गया था।

शराब के नशे में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Hapur News)

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी योगेश घटना के वक्त अत्यधिक नशे की हालत में था। वह कार में बैठकर शराब पी रहा था और कार में एयर गन रखी हुई थी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को तमंचा होने की सूचना दे दी थी।

हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी रेलवे कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से मिली एयर गन और कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News