Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक (DI) नवनीत कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नवागत औषधि निरीक्षक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
नकली और नशीली दवाओं पर लगेगा अंकुश (Hapur News)
भेंट के दौरान जिले में दवा व्यवसाय और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला औषधि निरीक्षक को विश्वास दिलाया कि जनपद में केवल उच्च गुणवत्ता की औषधियों की ही बिक्री सुनिश्चित की जाएगी।
चर्चा के दौरान नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में नशीली और नकली दवाओं के अवैध कारोबार को पूरी तरह से रोका जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस मुहीम को सफल बनाने के लिए केमिस्ट एसोसिएशन से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई।
दवा विक्रेताओं के हित और सहयोग का आश्वासन (Hapur News)
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक को हर संभव सहयोग देने का पूरा आश्वासन दिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने यह विषय भी प्रमुखता से रखा कि नियमानुसार कार्य करने वाले किसी भी निर्दोष दवा विक्रेता का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए, जिस पर प्रशासनिक स्तर से सकारात्मक रुख देखने को मिला।
स्वागत समारोह में ये पदाधिकारी रहे मौजूद (Hapur News)
इस शिष्टाचार भेंट और स्वागत कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के महामंत्री विकास गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, सचिव गौरव गर्ग तथा कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










