Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स (BOC), An Organization of NCC Veterans, द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर 15 अगस्त को हापुड़ में भव्य ध्वजारोहण एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राष्ट्रध्वज फहराना है, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना भी है।
असंख्य बलिदानियों को याद करने का अवसर (Hapur News )
BOC के सेंट्रल चीफ हिमांशु कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक अवकाश नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा, “15 अगस्त उन असंख्य बलिदानियों को याद करने का अवसर है, जिनके त्याग के कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। यदि हम कुछ मिनट उनके सम्मान में मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित करें, तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
कार्यक्रम की रूपरेखा (Hapur News)
- 07:45 AM — अतिथियों एवं सदस्यों का आगमन
- 07:55 AM — ध्वजारोहण
- 08:00 AM — राष्ट्रगान
- 08:05 AM — अमर शहीदों की स्मृति में मौन धारण
- 08:10 AM — पुष्पांजलि
- 08:15 AM — प्रसाद वितरण एवं समापन
कार्यक्रम का स्थान
कांति प्रसाद धर्मशाला, टैगोर शिक्षा सदन स्कूल वाली गली, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़।
BOC ने सभी एनसीसी वेटरन्स, कैडेट्स और आम नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होकर राष्ट्रध्वज और वीरों का सम्मान करने की अपील की है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।







