Hapur News STF और पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर लुटेरा रोहित गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) पर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर एक साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शातिर बदमाश को एसटीएफ लखनऊ और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश बुलंदशहर जिले के थाना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) पर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर एक साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शातिर बदमाश को एसटीएफ लखनऊ और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा क्षेत्र स्थित विकास नगर निवासी रोहित है। पुलिस ने उसे पिलर नंबर-20 के पास से घेराबंदी कर दबोचा और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून 2025 की रात रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिलखुवा क्षेत्र में एनएच-09 पर गढ़मुक्तेश्वर निवासी योगेंद्र को हथियारों के बल पर रोक लिया था। बदमाशों ने पीड़ित से 73 हजार रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में पिलखुवा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

शातिर बदमाश को दबोचा (Hapur News)

विवेचना के दौरान रोहित का नाम प्रकाश में आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। उसकी लगातार फरारी को देखते हुए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) द्वारा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वांछित व इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर एसटीएफ लखनऊ और पिलखुवा पुलिस ने पिलर नंबर-20 के पास संयुक्त घेराबंदी कर रोहित को धर दबोचा।

कई जनपदों में दर्ज हैं मुकदमें (Hapur News)

पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित एक बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) समेत विभिन्न जिलों के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे 27 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और लंबे समय से कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी।

नेटवर्क के बारे में जानकारी कर रही पुलिस (Hapur News)

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार व सौरभ कुमार के साथ एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला, निरीक्षक घनश्याम यादव और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News