Khabarwala 24 News Tripura: Tripura News प्रशासनिक महकमे में हड़कंप: मुख्यालय के भीतर चली गोली त्रिपुरा पुलिस महकमे से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का शव अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मिलने से हड़कंप मच गया है।
राज्य के सबसे शीर्ष पुलिस अधिकारी की उनके ही दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है और घटनास्थल पर गहन छानबीन शुरू कर दी गई है।
अस्पताल ले जाने से पहले थम चुकी थीं सांसें ( Tripura News)
डॉक्टरों ने की पुष्टि कार्यालय में गोली लगने की इस हाई-प्रोफाइल घटना के फौरन बाद DGP अनुराग धनखड़ को आनन-फानन में गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रदीप भौमिक ने मीडिया को बताया कि उन्हें दोपहर ठीक 12:00 बजे अस्पताल लाया गया था। उस वक्त उनकी नब्ज पूरी तरह बंद थी, ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो रहा था और जीवन का कोई भी संकेत बाकी नहीं था।
चिकित्सकों ने मृत किया घोषित (Tripura News)
डॉक्टरों की टीम ने करीब 40 मिनट से ज्यादा समय तक CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिलेशन) देकर उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयास नाकाम रहे। आखिरकार दोपहर 12:48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मौत की असली और सटीक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
सर्विस पिस्टल से खुदकुशी की आशंका ( Tripura News)
जांच में जुटी एजेंसियां शुरुआती तफ्तीश और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि डीजीपी धनखड़ ने अपनी ही सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। हालांकि, उन्होंने अपने ही दफ्तर में इतना बड़ा आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और किस वजह से उठाया, इसे लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी या सुसाइड नोट सामने नहीं आया है। केंद्र और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल से तफ्तीश कर रही हैं।
️ कौन थे IPS अनुराग धनखड़? ( Tripura News)
शानदार करियर पर एक नजर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले अनुराग धनखड़ 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के बेहद काबिल और सीनियर IPS अधिकारी थे। उन्होंने मई 2025 में अमिताभ रंजन की जगह त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) का सर्वोच्च पद संभाला था। राज्य के पुलिस प्रमुख बनने से पहले वे त्रिपुरा में ही डायरेक्टर जनरल (इंटेलिजेंस) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
सीबीआई में शानदार रहा करियर (Tripura News )
इसके अलावा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में भी उनका करियर बेहद शानदार रहा, जहां उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों की जांच को मुकाम तक पहुंचाया था। अपनी ईमानदारी, प्रोफेशनल रवैये और पुलिसिंग के व्यापक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले धनखड़ की इस तरह अचानक हुई मौत ने देश के पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या दबाव या वजह थी, जिसने उन्हें अपनी जान देने पर मजबूर कर दिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


