Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल को ‘फेम इंडिया मैगज़ीन’ एवं ‘एशिया पोस्ट सर्वे’ द्वारा देश के उत्कृष्ट सांसदों की सूची में शामिल किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनपदवासियों में हर्ष की लहर है।
क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया (Hapur News)
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे (सिंह) ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरी लोकसभा के लिए गौरव की बात है। मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने संसद के भीतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सबसे ज्यादा प्रश्न उठाकर न केवल मेरठ-हापुड़ क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं को उठाया, बल्कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को भी संसद के पटल पर प्रमुखता से रखा।
देश भर में बड़ा सम्मान (Hapur News)
संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह दोहरे सौभाग्य का विषय है। एक तरफ जहाँ हमें ‘रामायण’ सीरियल में भगवान श्रीराम का साक्षात किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का कुशल नेतृत्व मिला, वहीं दूसरी तरफ उनके संसदीय कार्यों को देश भर में यह बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। यह प्रत्येक क्षेत्रवासी के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है।
क्षेत्र की जनता को किया समर्पित (Hapur News)
सांसद अरुण गोविल ने इस सम्मान को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा परिवार के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है। मैं फेम इंडिया की सम्मानित निर्णायक समिति, विशेषज्ञों तथा इस व्यापक सर्वेक्षण से जुड़े सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।
राष्ट्रसेवा सेवा का संकल्प जारी रहेगा (Hapur News)
सांसद अरुण गोविल ने आगे कहा कि यह मान्यता मुझे जनसेवा, संसदीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष मार्गदर्शन तथा मेरठ-हापुड़ की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के विश्वास के साथ राष्ट्रसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
हर्ष व्यक्त किया (Hapur News)
भाजपा जिला महामंत्री कपिल सिंघल एसएम, व्यापारी नेता सुमित अग्रवाल, पवन निर्वाण, मोहन सिंह, सनी ठाकुर, नरेश गुर्जर, शिवम चौहान, दीपांशु गर्ग, अमित कुमार शर्मा, मुदित गोयल, मनोज तोमर, प्रिंस पंडित, मनोज बाल्मीकि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


