Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकांत गर्ग सोमवार को हापुड़ पहुंचे। मंडल के जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ‘नीटू’ के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ‘छावनी वाले’ ने माला पहनाकर रविकांत गर्ग का स्वागत किया। वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन और भाजपा जिला महामंत्री कपिल सिंघल (एसएम) ने पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
सरकार को बदनाम कर रहे मनमानी करने वाले अधिकारी: मनीष गर्ग (Hapur News)
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ‘नीटू’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न और शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आज कुछ अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं और भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर तुरंत अंकुश लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों के साथ: रविकांत गर्ग (Hapur News)
व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने सख्त लहजे में कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा साफ है कि व्यापारियों का शोषण न हो। यही कारण है कि आज पूरे उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारी कार्यालयों पर दानवीर भामाशाह की जयंती को “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
बैठक में मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता भी शामिल हुए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और अग्रवाल महासभा के मंत्री सुधीर गुप्ता (सम्राट प्लाईवुड वाले) और अशोक कुमार (बबली) ने रविकांत गर्ग को राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार मंडल के जिला संयोजक मनीष कंसल (मक्खन), महामंत्री दीपक गोयल (अमर उजाला वाले), दिनेश गर्ग (अप्सरा साड़ी वाले), भाजपा नेता पवन गर्ग, आशीष मित्तल, दिव्यांश गर्ग, अंकित और सुबोध चौधरी सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


