Hapur News NH-9 पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे दोनों

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर अंडरपास के ऊपर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर अंडरपास के ऊपर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ती हुई घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर के रहने वाले देव चरण (40 वर्ष) और ममता (38 वर्ष) बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक NH-9 पर निजामपुर अंडरपास के ऊपर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

परिजनों के आने पर होगी आगे की कार्रवाई (Hapur News)

हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त देव चरण और ममता के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के बहरामपुर के निवासी थे।

पुलिस ने घटना की सूचना तुरंत मृतकों के परिजनों को दे दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों के हापुड़ पहुंचने के बाद ही मामले में आगे की तहरीर और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News