Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News दिल्ली और लखनऊ में कोचिंग सेंटरों में हुए हादसों से सबक लेते हुए हापुड़ जिला प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के कड़े निर्देशों के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) हापुड़ और प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा जिले की समस्त तहसीलों में कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी के खिलाफ एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मानकों की अनदेखी करने वाले दो नामी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट/कोaching सेंटर और एक बड़ी लाइब्रेरी को जनहित में तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है, जिससे पूरे जिले के शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है।
संयुक्त टीम ने मारा छापा; निकास मार्ग और फायर सिस्टम न होने पर एक्शन (Hapur News)
जिलाधिकारी महोदया के विशेष आदेश पर हापुड़ नगर क्षेत्र में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक हापुड़ नगर और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने कड़ा एक्शन लिया:

- दिशा लाइब्रेरी (तहसील चौपाला)
- वर्धमान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट (चंडी रोड)
- एजुकेशन इरा लाइब्रेरी (देवनंदिनी हॉस्पिटल के सामने)
इन तीनों संस्थानों में आपातकालीन निकास मार्ग (इमरजेंसी एग्जिट) और अग्निशमन व्यवस्थाएं (फायर सेफ्टी सिस्टम) पूरी तरह नदारद या अधूरी पाई गईं। छात्रों की सुरक्षा को ताक पर रखने के कारण प्रशासनिक टीम ने इन्हें मौके पर ही सील कर दिया।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में विजय लाइब्रेरी, सरस्वती लाइब्रेरी, अमेरिकन कोचिंग सेंटर (भगवती गंज), खुशी कंप्यूटर सेंटर और संध्या कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का भी सघन निरीक्षण किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा और धौलाना में भी ताबड़तोड़ चेकिंग (Hapur News)
यह अभियान सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले की अन्य तहसीलों में भी अग्निशमन विभाग की टीमों ने सघन चेकिंग की:
- गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र: यहाँ सर माउंट कोचिंग सेंटर, स्पर्श कोचिंग सेंटर, अंबिका एजुकेशन पॉइंट, ओरिजिन एकेडमी, विद्या लाइब्रेरी, लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, तश्वी लाइब्रेरी, विद्या भास लाइब्रेरी, एसएस लाइब्रेरी (घोड़ा फार्म), विजडम लाइब्रेरी और राधे लाइब्रेरी (नानपुर) की बारीकी से जांच की गई।
- पिलखुवा और धौलाना क्षेत्र: पिलखुवा के मौहल्ला साकेत स्थित रियल सॉल्यूशन कोचिंग सेंटर, गीता स्टडी सर्किल (मोहन नगर), एआईएम (AIM) एजुकेशन पॉइंट (सर्वोदय नगर व शिवाजी नगर शाखा), ओ.एस.आर. कोचिंग सेंटर (मठ मलियान), रिजोल्यूशन क्लासेस (न्यू आर्य नगर) और शिखा आइडल कोचिंग (सिवाजी नगर) की जांच हुई। वहीं धौलाना के ग्राम कंदौला स्थित नेशन फायर साइंस एंड सिक्योरिटी एकेडमी और भारत स्मार्ट क्लास (बीएससी) का भी निरीक्षण किया गया।

Hapur news—
प्रबंधन को दिया गया लाइफ सेफ्टी का कड़ा पाठ (Hapur News)
निरीक्षण के साथ-साथ दमकल विभाग की टीमों ने सभी संस्थानों के प्रबंधन और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) का कड़ा प्रशिक्षण दिया। सीएफओ ने निर्देश दिए कि भवनों में लगे सभी अग्निशमन उपकरण हर वक्त चालू हालत में होने चाहिए।
अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया कि किसी भी अनहोनी या शॉट सर्किट से आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय स्वयं और बच्चों को सुरक्षित बाहर कैसे निकालें। सभी संस्थानों को पर्याप्त और बाधारहित निकास मार्ग सुनिश्चित करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नजदीकी फायर स्टेशन के हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रबंधन को तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


