Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना के अंतर्गत प्राधिकरण के गठन से पहले से बने मकान, दुकान और फैक्ट्रियों को भूमि अर्जन की कार्रवाई से मुक्त कराने की मांग को लेकर भवन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धौलाना विधायक धर्मेश तोमर के नेतृत्व में प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चंद से मुलाकात की।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आनंद विहार योजना क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे भवन, दुकानें और औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं, जो प्राधिकरण के गठन से पूर्व से संचालित हैं। इन भवनों को अर्जन की प्रक्रिया से मुक्त कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्षों से रह रहे लोगों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इस मामले का शीघ्र समाधान कराया जाना आवश्यक है।

कमेटी गठन का लिया निर्णय (Hapur News )
प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रकरण के निस्तारण के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। कमेटी में प्राधिकरण के अधिकारी और भवन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य शामिल रहेंगे। यह कमेटी आपस में बैठक कर समस्या के सभी पहलुओं का अध्ययन करेगी और समाधान के लिए सार्थक प्रयास करेगी।
क्या बोले धौलाना विधायक (Hapur News )
धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुराने निर्माणों और वर्षों से रह रहे लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
यह रहे मौजूद (Hapur News )
बैठक में भवन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, संयोजक रमन गोयल, पवन त्यागी, ओम प्रकाश, राजकुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सोनू त्यागी, ओम प्रकाश गाबा, हरि प्रकाश त्यागी, संजय त्यागी, इकबाल सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


