Hapur News हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, टूरिस्ट बस कंडक्टर की मौत

Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजा जी ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टूरिस्ट बस के कंडक्टर की मौत हो गई।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजा जी ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टूरिस्ट बस के कंडक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील शाह (45 वर्ष) पुत्र शौकीन शाह, निवासी ग्राम ढेरपुर कला, थाना दातागंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, वकील शाह टूरिस्ट बस पर कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात करीब 12 बजे बस राजा जी ढाबे/होटल के पास रुकी हुई थी। कुछ सामान लेने के लिए वकील शाह हाइवे पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी के वाहन को कब्जे में लिया (Hapur News)

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News