Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के दो युवा निशानेबाजों ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में पिलखुवा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन (Hapur News)
नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 जून से 7 जून 2026 तक किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पिलखुवा निवासी रुद्र कर्दम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार निशाना लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।वहीं, पिलखुवा के ही खिलाड़ी हर्षित कर्दम ने टीम स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद हापुड़ में खुशी का माहौल है।
जिलाधिकारी ने किया सम्मानित (Hapur News)
खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिलाधिकारी कविता मीना ने दोनों निशानेबाजों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
लोगों में उत्साह (Hapur News)
रुद्र कर्दम और हर्षित कर्दम ने अपनी मेहनत, लगन और अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने साबित किया कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।पिलखुवा क्षेत्र के इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता से परिवार, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


