Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाइओवर पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपांशु (28 वर्ष) और प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव मिश्रीपुर (थाना गढ़मुक्तेश्वर) के रहने वाले थे।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दीपांशु और प्रदीप बाइक से गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। बछलौता फ्लाइओवर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की हुई शिनाख्त (Hapur News)
थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक दीपांशु मांगे सिंह का पुत्र था। दूसरे मृतक प्रदीप की भी पूरी पहचान हो चुकी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है।
परिजनों में मचा कोहराम (Hapur News)
दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों पर जैसे आसमान टूट पड़ा। दीपांशु की मां नेमवती, भाई प्रिंस और बहन आंचल रो-रोकर बुरा हाल हो गए। प्रदीप के परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मां सुंदरी, पति नवाब, बड़ा भाई संदीप, बहन शीतल और गुड़िया का रोना रुक नहीं रहा था। पूरा गांव मिश्रीपुर शोक में डूबा हुआ है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ मृतकों के घर पर जमा हो गई है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)
प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम ट्रक ड्राइवर की भी भूमिका की जांच कर रहे हैं।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


