Hapur News नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जसरूपनगर निवासी सोनम की शादी ६ मई को हुई थी। रविवार शाम को सोनम को करंट लगने की सूचना मिली। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनम की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वे तुरंत ससुराल पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

मृतका के भाई ने लगाया आरोप (Hapur News)

मृतका के भाई आशीष ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले बाइक और सोने की चैन की मांग कर सोनम का लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि बहन ने उन्हें कई बार दहेज की मांग और प्रताड़ना की शिकायत की थी। रविवार को ससुराल पक्ष ने फोन पर बताया कि सोनम को करंट लग गया है और अस्पताल ले जा रहे हैं। जब आशीष अस्पताल पहुंचा तो बहन वहां नहीं मिली। बाद में ससुराल पहुंचने पर मौत की पुष्टि हुई। परिवार का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सोनम की हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। रिपोर्ट में यदि दहेज हत्या या किसी अन्य अपराध की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News