Hapur News उद्योगपति के घर डकैती का पर्दाफाश: मुठभेड़ में दो घायल समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के आभूषण-नगदी बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक उद्योगपति के घर हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना हापुड़ देहात पुलिस की टीम ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो घायल बदमाशों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक उद्योगपति के घर हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना हापुड़ देहात पुलिस की टीम ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो घायल बदमाशों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी, दो बाइकें, तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है।इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड यूपी पुलिस का निलंबित सिपाही विक्की गौतम निकला है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात गढ़ रोड पर सीएससीआई के सामने रहने वाले उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के घर पर बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के तुरंत बाद पुलिस की सात टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ (Hapur News)

सोमवार को कोतवाली हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर निकली। जब टीम सुलतानपुर रोड पर पहुंची तो दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार से जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में मुरादाबाद निवासी रोहित और साहिबे आलाम गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रोहित, गुड्डू और निलंबित सिपाही विक्की गौतम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

पुलिस ने लूटा गया माल किया बरामद (Hapur News)

पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त दो बाइकें और दो तमंचे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक का पिता उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के घर पर राजमिस्त्री का काम करता था। इस वजह से वह बदमाश अक्सर घर पर आता-जाता रहता था और घर की पूरी जानकारी हासिल कर चुका था। उसी ने इस जानकारी को गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई और डकैती की योजना बनाई।

मास्टरमाइंड सिपाही विक्की गौतम का अपराधी इतिहास (Hapur News)

निलंबित सिपाही विक्की गौतम मूल रूप से अमरोहा जिले का रहने वाला है। वह सीतापुर जिले में तैनात था, लेकिन वर्ष 2024 में गैरहाजिर हो गया। वर्ष 2025 में मुरादाबाद के दिलारी थाना क्षेत्र के हौंसपुरा पुलिया के पास से पुलिस ने उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। जेल में रहते हुए उसकी बदमाशों से दोस्ती हो गई, जिसके बाद उसने इस डकैती की साजिश रची।पुलिस के अनुसार, विक्की गौतम ने गिरोह को घर की लोकेशन, परिवार की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी डिटेल मुहैया कराई थी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News