Hapur News व्यापारी के घर 45 मिनट तक लुटेरो का तांडव: परिवार को गनपाइंट पर लेकर लूटा सवा किलो सोना और नकदी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पॉश इलाके गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के ठीक सामने रहने वाले प्रमुख उद्योगपति और रियल एस्टेट कारोबारी नरेंद्र कबाड़ी के घर सोमवार देर रात एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पॉश इलाके गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के ठीक सामने रहने वाले प्रमुख उद्योगपति और रियल एस्टेट कारोबारी नरेंद्र कबाड़ी के घर सोमवार देर रात एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पूरे परिवार को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर करीब 45 मिनट तक घर में आतंक मचाया। इस दौरान बदमाशों ने सवा किलो से अधिक सोने के आभूषण, लाखों रुपये,एक बाइक लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी और हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का क्रम: कैसे अंदर घुसे बदमाश (Hapur News )

जानकारों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे व्यापारी नरेंद्र कबाड़ी के पोते सिद्धांत अपने एक मित्र के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने मुख्य गेट के बाहर घंटी बजाई, चौकीदार श्याम कुमार सेठ ने गेट खोल दिया। लेकिन सिद्धांत अंदर पहुंच पाते, उससे पहले ही वहां पहले से घात लगाए बैठे चार बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सक्रिय हो गए।

Hapur news--
Hapur news–

तीन बदमाशों के चेहरे पर नकाब था, जबकि एक का चेहरा खुला था। बदमाशों ने सिद्धांत और चौकीदार दोनों को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया और उन्हें जबरन मकान के नीचे बने एक कमरे में ले गए। परिवार के सदस्य अभी तक इस बात से अनजान थे कि उनके घर में डकैत घुस चुके हैं।

कमरे में ले जाने के बाद बदमाशों ने सिद्धांत को डराने के लिए कहा कि उसकी हत्या करने के लिए दो करोड़ रुपये की सुपारी ली गई है। उन्होंने सिद्धांत से दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार दी जाएगी। सिद्धांत ने जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन बदमाश लगातार परिवार को धमकाते रहे।

पहली मंजिल पर पूरे परिवार को बनाया बंधक (Hapur News )

इसके बाद बदमाश सिद्धांत और चौकीदार को गन पॉइंट पर पहली मंजिल पर ले गए, जहां नरेंद्र कबाड़ी अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ थे। वहां पहुंचकर बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। नरेंद्र कबाड़ी, सुशीला देवी, पोता सिद्धांत और चौकीदार श्याम कुमार — सभी को एक जगह बैठाकर हथियार ताने रखा गया। किसी भी तरह का विरोध करने की स्थिति में गोली मार देने की धमकी दी गई।

Hapur news- उद्योगपति का पोता
Hapur news- उद्योगपति का पोता

बदमाश पूरे घर की तलाशी लेने लगे। वे व्यवस्थित तरीके से हर कमरे, अलमारी और लॉकर की जांच कर रहे थे। इससे साफ संकेत मिलता है कि उन्हें घर की बनावट और कीमती सामान की लोकेशन के बारे में पहले से जानकारी हो सकती है।

क्या-क्या लूटा बदमाशों ने? (Hapur News )

तलाशी के दौरान बदमाशों ने करीब सवा किलो सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी अपने कब्जे में कर लिए । वारदात के अंत में बदमाशों ने सिद्धांत से उसकी कार की चाबी ली और कार ले जाने की कोशिश की, लेकिन कार अनलॉक नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सिद्धांत की बाइक ले ली और उसी पर सवार होकर फरार हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने दी सूचना (Hapur News )

लगभग 45 मिनट तक आतंक मचाने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। उनके जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने खुद को बंधनों से मुक्त किया और चौकीदार के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur News )

मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की। डीआईजी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन स्तर पर तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिला स्तर पर भी कई टीमें काम कर रही हैं। परिवार, चौकीदार, चालक विनीत और अन्य लोगों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस रंगदारी, हत्या की सुपारी और डकैती के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही गिरफ्तारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hapur news-----
Hapur news—–

बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारी (Hapur News )

उद्योगपति के यहां लूट की सूचना मिलते ही संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, संजय अग्रवाल, संजय डाबर, मोहित अग्रवाल, सुरेश सम्पादक, राजीव गुडलक, नरेंद्र त्यागी, चक्रवती गर्ग, प्रभात अग्रवाल, अनुज गर्ग समेत अनेक व्यापारी मौके पर पहुंच गए थे।

एसपी ने दिया जल्द वारदात का पर्दाफाश कराने का आश्वासन

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगी है। प्रयास है कि आरोपियों को जल्द पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News