Hapur News कपड़ा व्यापारी से 22 लाख की लूट, NH 9 पर हथियारबंद बदमाशों ने किया वारदात को अंजाम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। दिल्ली के थोक कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन से रविवार रात बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने 22 लाख रुपये नकद लूट लिए। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, हालांकि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। दिल्ली के थोक कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन से रविवार रात बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने 22 लाख रुपये नकद लूट लिए। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, हालांकि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

व्यापारी मुरादाबाद मंडी में अपने कारोबार से जुड़े बकाया पैसे जमा करने गए थे। रात में 22 लाख रुपये लेकर अपनी कार से दिल्ली वापस लौट रहे थे। गढ़ गंगा पुल पार करने के करीब 10 किलोमीटर आगे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका। एक बदमाश ने ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे बेअसर कर दिया, जबकि दूसरा बदमाश कार के अंदर घुस गया। बदमाशों ने हथियार की नोक पर कार में रखे पूरे 22 लाख रुपये और ड्राइवर का मोबाइल फोन छीन लिया। लूट के बाद वे अपनी कार से कुछ दूरी आगे जाकर उतर गए। डब्बू जैन इतने दहशत में थे कि उन्होंने घटनास्थल पर कार नहीं रोकी और सीधे दिल्ली पहुंचने तक गाड़ी चलाते रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम (Hapur News)

घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने मित्र और भाजपा नेता को इस घटना की जानकारी दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गढ़ और सिंभावली पुलिस की टीम रात 11.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और व्यापारी को दिल्ली से बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। हालांकि घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों के कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी कार की तलाश में जुट गई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News