Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पिलखुआ क्षेत्र में स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में शनिदेव की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया की टीम ने आरोपी समीर को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। इस गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं और जागरूक नागरिकों में भी राहत की लहर दौड़ गई है।
क्या था पूरा मामला (Hapur News)
कुछ दिन पहले पिलखुआ बस अड्डा क्षेत्र स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर और शनिदेव मंदिर में मूर्ति खंडित होने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी पंकज शर्मा ने जब मंदिर का मुख्य द्वार खोला तो उनका होश उड़ गया। उन्होंने देखा कि शनिदेव की मूर्ति टूटी हुई पड़ी थी। इस दृश्य को देखकर पुजारी स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही आसपास के श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैली और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।धर्म स्थल पर इस प्रकार की घटना को धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ बताते हुए लोगों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।
CCTV से मिले अहम सुराग (Hapur News)
पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और मंदिर परिसर तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मंदिर के आसपास घूमता दिखाई दिया। तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान समीर के रूप में की गई। जांच में पता चला कि समीर मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का निवासी है और फिलहाल पिलखुआ के अल्वी नगर में रह रहा था। वह नशे का आदी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)
मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान बस अड्डा चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में मंदिर में घुसकर शनिदेव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ व कानूनी कार्रवाई जारी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


