Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन समाज में धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज ससंघ ने जैन सन्त भवन से श्री 1008 समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शंकर गंज पहुंचकर मंदिर में शांतिधारा अभिषेक पूजन कराया। इस पावन कार्यक्रम के बाद वे वापस जैन सन्त भवन लौटे।
प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित (Hapur News )
जैन सन्त भवन में चल रहे पांच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर के समापन अवसर पर श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज ने शिविर में भाग लेने वाले जैन साधक-साधिकाओं को प्रमाणपत्र व चित्र प्रदान किए। इस दौरान अशोक जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन, पुलकित, सुबोध, अंकुश, विकास, मंजू जैन, बबीता जैन, रेणुका जैन सहित कई श्रद्धालुओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा (Hapur News )
शिविर में जिनागम के प्राचीन ज्ञान, जैन दर्शन, सिद्धांतों और आचार-विचार पर विस्तृत चर्चा की गई। साधकों ने पांच दिनों तक गहन अध्ययन व साधना में भाग लिया। समापन समारोह में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और भक्तों की भारी उपस्थिति रही।
यह रहे मौजूद (Hapur News )
कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, अनिल जैन, नितिन जैन, सचिन जैन, सुशील जैन, सुरेश चंद जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, सजीव जैन, प्रमोद जैन, स्वलिप जैन, शिल्पी जैन, रेणुका जैन, बबीता जैन, प्रभा जैन, विनोद बाला जैन, मंजू जैन, मगन जैन, मधु जैन, नेहा जैन, दीपा जैन, रजत जैन, पायल जैन, अंकुर जैन, अंकुश जैन, अंकित जैन, निशा जैन, ममता जैन, नीति जैन सहित सैकड़ों जैन भक्तों ने शिरकत की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


