Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने एक शातिर चोर और गैंगस्टर को सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी की महाराष्ट्र पुलिस को भी चोरी के मामले में तलाश थी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News )
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम रामपुर रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी रैवन फैक्ट्री के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
कौन है पकड़े गया आरोपी (Hapur News )
पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर रोड, चुंगी, एक मीनार मस्जिद, हापुड़ का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंतर्रराज्यीय स्तर का शातिर अपराधी है। महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर के गणेशपेठ थाना पुलिस को चोरी के मामलों में उसकी लंबे समय से तलाश थी। हापुड़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई और नागपुर पुलिस को तुरंत दे दी है।
शातिर अपराधी हैं पकड़ा गया आरोपी (Hapur News )
आरोपी वसीम पर गंभीर आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ, बनारस (वाराणसी) और मुंबई के विभिन्न थानों में कुल 23 मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुंबई के ठाणे थाना, बनारस के सिगरा थाना और मेरठ के मेडिकल थाने में भी मुकदमें दर्ज हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


