Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी सतीश नामक व्यक्ति ने 22 मई को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी तो परिवार सदमे में आ गया। परिवार ने तुरंत थाना हापुड़ देहातपुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने मामले की जांच की (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत आरोपी सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)
मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी असौड़ा कट के पास छिपकर भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। यह उसका दूसरा विवाह था और वह अपनी दूसरी पत्नी तथा बच्चों के साथ उक्त गांव में रह रहा था।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


