Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के किठौर रोड स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन पर बाइक सवार युवकों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। 13 मई की रात करीब साढ़े बारह बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पेट्रोल पंप के स्वामी ग्राम असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण सिंह त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ बाइक सवार युवक पंप पर पेट्रोल डलवाने आए थे। सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों और संदिग्ध हालत को देखते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ लाठियों और पत्थरों से लैस होकर वापस लौटे और पंप की एक मशीन पर जमकर हमला बोल दिया।
View this post on Instagram
मशीन को किया क्षतिग्रस्त (Hapur News)
आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से मशीन के डिस्प्ले पर लगातार वार किए, जिससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पंप का काम ठप हो गया। कर्मचारियों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना दर्ज हो गई है। वीडियो में तीन युवक मशीन पर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में नशे में धुत युवकों का उत्पात साफ नजर आ रहा है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी (Hapur News)
थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



