Hapur News रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चंडी रोड स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास चल रही अवैध सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान सॉस का निर्माण अत्यंत गंदगी और अनहाइजीनिक परिस्थितियों में होता पाया गया। टीम ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चंडी रोड स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास चल रही अवैध सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान सॉस का निर्माण अत्यंत गंदगी और अनहाइजीनिक परिस्थितियों में होता पाया गया। टीम ने मौके से सॉस का नमूना लेकर बड़ी मात्रा में तैयार माल सीज कर दिया, जबकि भारी मात्रा में सामग्री को नष्ट कराया गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में बिना गुणवत्ता मानकों के सॉस तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। शिकायत के आधार पर सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने तेजेंद्र सिंह की दुकान के ऊपर बने एक कमरे में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कमरे में बेहद गंदे वातावरण में सॉस तैयार की जा रही थी।

Hapur news-
Hapur news-

जांच में यह मामला आया सामने (Hapur News)

जांच में सामने आया कि सॉस को गाजर पल्प, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेंजोएट और खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के दौरान अत्यधिक मात्रा में कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा निर्माण स्थल पर साफ-सफाई के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

 

खाद्य सुरक्ष औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई (Hapur News)

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से तैयार सॉस का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। वहीं बोतलों में पैक 360 यूनिट सॉस, जो 30 पेटियों में रखी हुई थी, उसे सीज कर दिया गया। विभाग के अनुसार सीज की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 22 हजार 680 रुपये है।इसके अलावा मौके पर रखे तीन ड्रमों में भरी लगभग 235 किलोग्राम सॉस सामग्री को प्लास्टिक कैनों में भरवाकर विनिष्टीकरण कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की कीमत करीब 16 हजार 450 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 39 हजार 130 रुपये की सामग्री सीज और नष्ट की गई।

Hapur news---
Hapur news—

यह रहे मौजूद (Hapur News)

छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गंगवार और प्रियंक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी पाए जाने पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट Hapur news रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट Hapur news रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट Hapur news रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट Hapur news रंग और रसायन मिलाकर तैयार हो रही सॉस,235 किलो सामग्री नष्ट

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News