Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा से प्रारंभ होकर नगर पालिका परिषद होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए।
सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी (Hapur News)
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में” तथा “महंगाई की मार, नहीं सहेगा परिवार” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं ने अपने हाथों में कटोरा और थाली लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा थाली बजाकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा असर (Hapur News)
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर और पांच किलो वाले सिलेंडरों की कीमतों में भी भारी वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

गलत आर्थिक नीतियों से आम आदमी परेशान (Hapur News)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग महंगाई से परेशान है। रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ उठाती रहेगी और आम लोगों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।
View this post on Instagram
मंहगाई से जनता त्रस्त (Hapur News)
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई से त्रस्त है। भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है, युवाओं के सामने रोजगार का संकट बढ़ता जा रहा है और गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और समस्याओं की लड़ाई लड़ती रही है और बढ़ती महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन (Hapur News)
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, विचार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. वी.सी. शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, एडवोकेट रघुवीर सिंह, दीपक मोघे, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, अफजाल आढ़ती, मास्टर शहरयाब, निसार खान, देवेंद्र जयंत, पवन कौशिक, अजीम अहमद, मुरसलीन चौधरी, संजय छाबड़ा, जावेद चौधरी, शाकिर अली, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल गौतम, पदम सहानी, कय्यूम सलमानी, हर्ष कुमार सिरोही, मोहम्मद अनस, वसीम अकरम, संदीप कुमार, सुशील कश्यप, सचिन कुमार और एडवोकेट फुरकान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



