Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगाए गए वाटर कूलर से टोटी चोरी करने वाले डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। आरोपी की यह घटना दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के बाहर लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग यहां शीतल जल पीकर राहत पाते हैं। सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी कंपनी का बाइक सवार युवक मंदिर के बाहर रुका, मौका पाकर वाटर कूलर से एक टोटी निकालकर चोरी कर ले गया थे।
वीडियो हुई थी वायरल (Hapur News)
आरोपी यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और वाटर कूलर पर लगी दो अन्य टोटियों को चुराने की कोशिश की, लेकिन इस बार सफल नहीं हो सका। उसकी पूरी शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह खूब वायरल हुआ।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)
पुलिस ने वायरल वीडियो देखते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने जरोठी रोड, अशोक नगर कॉलोनी, थाना हापुड़ देहात निवासी अंकित को दिल्ली रोड बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



