Hapur News मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, SP ने जारी किए नए आदेश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद पुलिस प्रशासन ने हापुड़ कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक दे दिया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को हापुड़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाते हुए तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। यह पद पिछले कई दिनों से खाली पड़ा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद पुलिस प्रशासन ने हापुड़ कोतवाली को नया प्रभारी निरीक्षक दे दिया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को हापुड़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाते हुए तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। यह पद पिछले कई दिनों से खाली पड़ा था।

डीआईजी ने कर दिया था तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर (Hapur News)

बता दें कि मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को हापुड़ कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और चौकी प्रभारी जदीद अशोक कुमार को गंभीर आरोपों में लाइन हाजिर कर दिया था। इन पर जबरन समझौता कराने, गोली-गलौज, अभद्र व्यवहार और पीड़ित को आठ घंटे तक थाने में बिठाए रखने के आरोप लगे थे। इसके बाद से हापुड़ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पद खाली था और नई तैनाती का इंतजार चल रहा था।

अतुल चौहान बने पिलखुवा के कोतवाली प्रभारी (Hapur News)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को यह महत्वपूर्ण बदलाव किया। मनीष कुमार सिंह, जो पहले पिलखुवा कोतवाली में तैनात थे, अब हापुड़ कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक अतुल चौहान को पिलखुवा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतुल चौहान हाल ही में बुलंदशहर से हापुड़ जनपद में स्थानांतरित होकर आए थे।

अहम मानी जा रही है तैनाती (Hapur News)

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नई तैनातियों से दोनों कोतवालियों में जल्द ही सुचारू कार्य व्यवस्था बहाल हो जाएगी। हापुड़ कोतवाली शहर की सबसे महत्वपूर्ण थाना होने के कारण यहां प्रभारी निरीक्षक की तैनाती काफी अहम मानी जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, sp ने जारी किए नए आदेश Hapur news मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, sp ने जारी किए नए आदेश Hapur news मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, sp ने जारी किए नए आदेश Hapur news मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, sp ने जारी किए नए आदेश Hapur news मनीष कुमार सिंह बने हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, sp ने जारी किए नए आदेश

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News