Hapur News डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद की नवागत जिलाधिकारी कविता मीणा ने कार्यभार संभालते ही विकास और जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। मंगलवार शाम जिला कोषागार में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि हापुड़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद की नवागत जिलाधिकारी कविता मीणा ने कार्यभार संभालते ही विकास और जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। मंगलवार शाम जिला कोषागार में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि हापुड़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

योजनाएं धरातल पर दिखाई दें (Hapur News)

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उनका लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर दिखाई दें। इसके लिए प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

समस्याओं का त्वरित गुणवक्ता के साथ समाधान होगा (Hapur News)

कविता मीणा ने कहा कि जिले के विकास को गति देने के लिए टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय आम नागरिकों के लिए हमेशा खुला रहेगा और समस्याओं का त्वरित और गुणवक्ता के साथ समाधान किया जाएगा।

बेहतर संवाद स्थापित होगा (Hapur News)

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि विकास कार्यों को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। जो भी योजनाएं और प्रगतिशील कार्य चल रहे हैं।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकारी और आमजन अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि दोनों का उद्देश्य जिले का विकास और शांति बनाए रखना है। जब विकास होगा, तो जिले के लोगों को समृद्धि का अनुभव होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमा, एसडीएम सदर ईला प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर अंकित कुमार और रेनू सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा Hapur news डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा Hapur news डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा Hapur news डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा Hapur news डीएम कविता मीणा ने संभाला कार्यभार, टीमवर्क से होगा हापुड़ का विकास,योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचेगा

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News