Hapur News पांच साल से कैंसर से संघर्ष, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा का एम्स में इलाज जारी

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा पिछले पांच वर्षों से गंभीर कैंसर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें हरियाणा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स झज्जर में भर्ती कराया गया है, जहां वे पिछले 22 दिनों से उपचाराधीन हैं। आईसीयू में चिकित्सकों की टीम कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा पिछले पांच वर्षों से गंभीर कैंसर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें हरियाणा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स झज्जर में भर्ती कराया गया है, जहां वे पिछले 22 दिनों से उपचाराधीन हैं।

आईसीयू में चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी (Hapur News)

परिजनों के अनुसार, वर्तमान में उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं सक्रिय (Hapur News)

विनोद शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता भी प्राप्त रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र में एक सम्मानित पहचान बनाई।इस कठिन समय में उनका परिवार पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। उनकी इकलौती बेटी सिमरन शर्मा, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, तथा उनकी पत्नी रश्मि शर्मा लगातार अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल कर रही हैं। परिवारजन चिकित्सकों के संपर्क में रहते हुए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कर रहे कामना (Hapur News)

विनोद शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर उनके शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों में चिंता बनी हुई है। सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News