Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पिलखुवा के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। नियमों के विपरीत अधिक फीस वसूलने और एक ही स्थान से कोर्स खरीदने पर दबाव बनाने के आरोप में जिला शुल्क नियामक समिति ने यह सख्त कार्रवाई की है।डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता वाली जिला शुल्क नियामक समिति ने स्कूल प्रबंधन पर कुल छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही अभिभावकों से अधिक वसूली गई फीस वापस लौटाने के आदेश भी दिए गए हैं।
जांच में क्या सामने आया? (Hapur News)
बताया गया कि कुछ अभिभावकों ने डीएम से शिकायत की थी कि अर्वाचीन पब्लिक स्कूल प्रबंधन तय फीस से अधिक राशि कैश में वसूल रहा है। साथ ही छात्रों पर एक निश्चित स्थान से ही कोर्स की किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।डीएम अभिषेक पांडेय ने डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया को जांच के आदेश दिए। जांच टीम ने 8 अप्रैल के बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूल में जाकर गहन जांच की। इस दौरान अभिभावकों और छात्रों के बयान दर्ज किए गए।
जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा (Hapur News)
बताया गया कि जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि स्कूल की वेबसाइट पर दिखाई गई फीस से अधिक कैश में फीस ली जा रही थी। कक्षा 11-12 में प्रति छात्र 20 रुपये और कक्षा 9-10 में 10 रुपये अतिरिक्त मासिक फीस वसूली जा रही थी। सबसे गंभीर बात यह रही कि जांच के दौरान स्कूल ने वेबसाइट से फीस संबंधी जानकारी हटा दी और छेड़छाड़ की गई।
जुर्माना लगाया गया (Hapur News)
बताया गया कि पहले चरण में शुक्रवार को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। शनिवार को अन्य आरोपों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अतिरिक्त पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल छह लाख रुपये का जुर्माना स्कूल पर थोपा गया है।
क्या कहते हैं अफसर
अफसरों का कहना है कि नियम विरुद्ध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। शासन द्वारा दिए गए आदेशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिवाकों ने कार्रवाई का किया स्वागत (Hapur News)
अभिभावकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कई स्कूल अभिभावकों को आर्थिक बोझ डाल रहे थे, अब ऐसे स्कूलों पर लगाम लगेगी। अफसरों को इस ओर सख्ती से इसी तरह कार्रवाई की जानी चाहिए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



