Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली आग ने 14 झुग्गी-झोपड़ियों को पूरी तरह जला दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाम रहे। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झुग्गियों में रहने वाले सभी लोग असम के मूल निवासी हैं, जो कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करते थे। अधिकांश लोग वर्तमान में असम में मतदान डालने गए हुए हैं।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
थाना हापुड़ देहात के फूलगढ़ी कोटला सादात मोहल्ले में एक खाली पड़ी भूमि पर असम के करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर परिवार झुग्गी-झोपड़ियों में रहते थे। सोमवार दोपहर अचानक एक झुग्गी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग देखते-ही-देखते फैल गई और आसपास की 14 झुग्गियां धू-धू कर जलने लगीं।
आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा की तेज रफ्तार के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। डर था कि आग आसपास की अन्य झुग्गियों तक न पहुंच जाए। लोगों ने तुरंत थाना हापुड़ देहात और दमकल केंद्र को सूचना दी।
दमकल की त्वरित कार्रवाई (Hapur News)
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 14 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। झुग्गियों में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी चीजें भी जलकर स्वाहा हो गईं।
प्रभावित परिवार (Hapur News)
आग लगने से रूलकुल, फरीदुल, कालिद, जूलहसन, मुबारक, जेदूल, हुसैन, अनवर हुसैन, रहीया, कौशर, कमलदास, बबलू, सईदा की झोपड़ी जलकर राख हो गई। सभी पीड़ित असम के रहने वाले हैं और कूड़ा बीनकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। अधिकांश लोग चुनाव में मतदान करने असम गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे परेशान हो गए और वापस हापुड़ की ओर रवाना हो रहे हैं।
राहत और जांच (Hapur News)
आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दमकल टीम तुरंत पहुंची और आग बुझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



