Hapur News लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ द्वारा शुक्रवार एक प्रेरणादायक पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम गोयना स्थित संस्कार केंद्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना था। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया (Hapur News) कार्यक्रम में लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ द्वारा शुक्रवार एक प्रेरणादायक पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम गोयना स्थित संस्कार केंद्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना था।

सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया (Hapur News)

कार्यक्रम में लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ के कई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब के   अरुण अग्रवाल और वीडीजी नवनीत अग्रवाल काली वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अरुण जिंदल ने बताया कि संस्कार केंद्र, ग्राम गोयना पिछले कई वर्षों से गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। समाज के दानवीर व्यक्तियों के सहयोग से यह कार्य निरंतर चल रहा है।इसी क्रम में लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने आज 180 बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां और खाद्य सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।

Hapur news -
Hapur news –

इनका रहा सहयोग (Hapur News)

कार्यक्रम में विवेक गर्ग एडवोकेट, हर्षित अग्रवाल, आशीष मित्तल, पीयूष अग्रवाल, मोहित जैन, भारती मित्तल, वैभव गुप्ता, विकास जैन, राजीव अग्रवाल, सचिन जिंदल, कपिल बंसल, मनोज अग्रवाल, अतुल बंसल सहित कई सम्मानित सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रमों को जारी रखने का लिया संकल्प (Hapur News)

सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में योगदान देना समाज के प्रति एक अच्छी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री Hapur news लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री Hapur news लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री Hapur news लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री Hapur news लायंस क्लब प्लेटिनम हापुड़ ने 180 बच्चों को वितरित की निःशुल्क किताबें व खाद्य सामग्री

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News