Khabarwala 24 News News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस बदलाव के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं। इस व्यापक तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
शशांक सिंह बने मोहबा एसपी (UP News)
तबादलों के अनुसार, शशांक सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से महोबा का एसपी बनाया गया है। वहीं विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी में भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
इन्हें यहां मिली जिम्मेदारी (UP News)
शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है, जबकि एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ में भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
आदित्य बनें फिरोजाबाद के एसपी (UP News)
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी, चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी बनाया गया है, जबकि जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में एसएसएफ की 6वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
इनको भी मिली नई जिम्मेदारी (UP News)
फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर भेजा गया है। हमीरपुर की एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है।
शक्ति मोहन अवस्थी बने एसपी महाराजगंज (UP News)
इसके अलावा, अलीगढ़ में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी, एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में कार्यरत शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है।
मगांक शेखर पाठक बने हमीरपुर के एसपी (UP News)
मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी भेजा गया है, जबकि अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी और अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट में तैनात कई अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है। इससे फील्ड स्तर पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
इनका भी हुआ तबादला (UP News)
पीएसी और एसएसएफ इकाइयों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, विद्यासागर मिश्रा को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में एसएसएफ की 6वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


