Hapur News एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News संस्कार एजुकेशनल ग्रुप (एसईजी) ने अपना 17वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया, जिसमें वर्ष 2025 की स्नातक कक्षाओं के 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्रों की मेहनत का प्रतीक बना। समारोह में बी.टेक., बी.फार्मा., बी.आर्क., बी.एफ.एस.आई. […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News संस्कार एजुकेशनल ग्रुप (एसईजी) ने अपना 17वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया, जिसमें वर्ष 2025 की स्नातक कक्षाओं के 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्रों की मेहनत का प्रतीक बना।

समारोह में बी.टेक., बी.फार्मा., बी.आर्क., बी.एफ.एस.आई. और एमबीए जैसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शुचित बजाज द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ।

- Advertisement -

अतिथियों का किया स्वागत (Hapur News )

इस अवसर पर निदेशक फार्मेसी डॉ. बबीता कुमार ने मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संदीप सिंघल, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सदस्या श्रीमती मनीषा गुप्ता और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में संस्कार एजुकेशनल ग्रुप के महासचिव अमित गुप्ता ने छात्रों को समर्पण, अनुशासन और मेहनत के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

Hapur news-
Hapur news-

शिक्षा एक सतत प्रक्रिया (Hapur News )

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) संदीप सिंघल ने छात्रों को जीवनभर सीखते रहने और बदलते समय के साथ खुद को ढालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है, जिसकी नींव मजबूत मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।डॉ. शुचित बजाज ने अपने प्रेरक संबोधन में अपनी उद्यमशीलता यात्रा साझा करते हुए छात्रों को ज्ञान के साथ करुणा को जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग ज्ञान और संवेदनशीलता का संतुलन बनाए रखते हैं, वही भविष्य में सबसे सफल होते हैं।

- Advertisement -

पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया (Hapur News )

इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया और छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। वहीं, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य और अन्य विभागाध्यक्षों ने भी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान छात्रों ने अपने कैंपस जीवन की यादों को साझा किया, जिससे वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वृक्षारोपण भी किया गया, जो संस्थान की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंत में वास्तुकला निदेशक डॉ. राकेश अलावधी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन शिक्षा, संस्कार और आधुनिकता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान Hapur news एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान Hapur news एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान Hapur news एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान Hapur news एसईजी में भव्य दीक्षांत समारोह, बीटेक से एमबीए तक छात्रों को सम्मान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News