Hapur News पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें एक हापुड़ और दो बुलंदशहर से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें एक हापुड़ और दो बुलंदशहर से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, नगर के माता मोहल्ला निवासी सचिन वर्मा ने 19 मार्च को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह चंडी रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास अपनी बाइक खड़ी कर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विनोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक संदिग्ध युवक बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा (Hapur News)

चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बुलंदशहर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी अरविंद के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि बरामद बाइक उसने हापुड़ के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास से चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुलंदशहर से चोरी की गई दो अन्य बाइक भी बरामद कर लीं।

शातिर अपराधी है पकड़ा गया आरोपी (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही हापुड़ और बुलंदशहर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार Hapur news पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार Hapur news पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार Hapur news पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार Hapur news पुलिस को बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News