पटना: नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि, विजय सिन्हा बोले- महापुरुषों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार

पटना, 23 मार्च (khabarwala24)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।पटना में राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 23 मार्च (khabarwala24)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पटना में राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इनकी सोच थी कि बिहार और देश में जातिविहीन समाज, सबका उत्थान और कल्याण हो। सरकार समाज और राष्ट्रहित में महापुरुषों के विचारों और सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।”

उन्होंने कहा कि महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के हर व्यक्ति, जो समाजवाद और लोहियावाद की बात करते हैं, उनको सादगी, ईमानदारी और चरित्र की राजनीति में विश्वास करना चाहिए।

इसी बीच, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का जीवन, जो जनता के प्रति समर्पित है, मां भारती की संतानों के लिए सिद्धि तक पहुंच रहा है। उनके कामों से देश गौरान्वित है और हमेशा याद रखेगा कि पूरे विश्व के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सम्मान को बढ़ाया है।”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने (पीएम मोदी ने) मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की चिंता की। उसके विकास, उत्थान और सम्मान का काम किया है। पीएम मोदी के यह काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना चाहिए। देश की विभाजनकारी शक्तियों और गुलामी के प्रतीकों से मुक्त होने की जरूरत है। आज की पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध भारत बनाकर दें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News